UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग प्रेमिका के बात करने से इनकार करने पर प्रेमी ने उसका गला काट दिया। गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी-मौत के बीच लड़ रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
भाभी की बहन से था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के कंदवा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपने बड़ी बेटी की शादी कुछ समय पहले की थी। जांच में सामने आया है कि बड़ी बेटी के देवर हरिश्चंद्र का छोटी बेटी (15 वर्षीय) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी दिनों से दोनों बातें करते थे। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई।
दो दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात
इसी बात को लेकर हरिश्चंद्र ने किशोरी को गांव के बाहर किसी बहाने से बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी की गर्दन चाकू से काट दी। खून से लथपथ किशोरी वहीं गिर पड़ी। वहां से गुजरे कुछ गांव वालों ने जब बेहोश पड़ी किशोरी को देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
आरोपी के साथियों की तलाश जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदौली अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके फरार दो साथियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी की हालत अभी भी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines