सबसे ज्यादा मेट्रो का खिताब रखने वाला राज्य! नई मेट्रो का ट्रायल भी शुरू

Meerut Metro Trail: यूपी में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक्सप्रेसवे के अलावा मेट्रो का निर्माण भी किया जा रहा है। मेरठ शहर में भी एनसीआरटीसी ने मेट्रो का ट्रायल शुरू कर दिया है।

Meerut Metro Trail

Meerut Metro Trail: उत्तर प्रदेश सरकार सफर में लगने वाले समय को कम करने के लिए एक्सप्रेसवे बना रही है। इसके साथ ही मेट्रो का भी विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में मेरठ शहर में भी मेट्रो का निर्माण कराया गया है, जिसके लिए ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही इन सभी स्टेशनों को यात्रा के लिए भी खोल दिया जाएगा। मेरठ में 3 अडंरग्राउंड मेट्रो स्टेशन समेत कुल 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जानिए दिल्ली के बाद किस राज्य में सबसे ज्यादा मेट्रो स्टेशन हैं।

विज्ञापन

मेरठ मेट्रो से जुड़ी खास बातें

मेरठ साउथ स्टेशन पर मेट्रो का ट्रायल किया गया, जिसकी स्पीड पहले तो हल्की रही, लेकिन वापसी में इसकी स्पीड को बढ़ा दिया गया। इन ट्रेनों को 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की स्पीड के लिए परीक्षण किया जा रहा है। मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 23 किलोमीटर रहेगी। इसमें 18 किमी का एलिवेटेड और 5 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड हिस्सा रहेगा।

विज्ञापन

यूपी में मेट्रो का विस्तार

इसमें कुल 13 स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें से 3 अडंरग्राउंड स्टेशन हैं। इन स्टेशनों में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, भैंसाली, शताब्दी नगर, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल और मोदीपुरम डिपो का नाम शामिल है। इसके अलावा यूपी में अभी गाजियाबाद, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो से लोग सफर कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी मेट्रो, प्रयागराज मेट्रो, गोरखपुर मेट्रो और बरेली मेट्रो को बनाने के लिए भी विचार किया जा रहा है। दिल्ली में सबसे ज्यादा मेट्रो हैं, लेकिन दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मेट्रो स्टेशन वाला राज्य यूपी बन गया है।

विज्ञापन

हरियाणा में भी मेट्रो का निर्माण

उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं उसी में हरियाणा का नाम भी शामिल है। जहां पर 24 किलोमीटर लंबे रूट पर लगभग 10 स्टेशन बनाने की योजना है। जिसमें पहला स्टेशन बल्लभगढ़, सेक्टर 58-59, सीकरी, सोफ्ता, पृथला, बघौला, आल्हापुर और पलवल बनाया जाएगा। ज्यादा मेट्रो वाले शहरों में बंगलुरू का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ