UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में शख्स 30 मिनट तक फंसा रहा। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने सोसायटी गार्डों की मदद से उसे बाहर निकाला। बताया गया है कि जनवरी से अब तक अपार्टमेंट में लिफ्ट में किसी शख्स के फंसने की यह चौथी घटना है।
16वीं से नीचे उतर रहा था
जानकारी के मुताबिक मामला जानकीपुरम एक्सटेंशन में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सरगम अपार्टमेंट की है। रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे तूफानी राम अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंस गया। वह लखनऊ नगर निगम की ओर से कचरा उठाने वाली कंपनी में काम करता है। सोसायटी के पी-ब्लॉक में रहने वाले एक शख्स से पैसे लेकर 16वीं मंजिल से नीचे आ रहा था। तभी 11वीं मंजिल पर लिफ्ट खराब होकर अटक गई।
लिफ्ट में मोबाइल के नेटवर्क भी गए
बताया गया है कि लिफ्ट का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था और उसके फोन में नेटवर्क भी नहीं आ रहा था। उसने 5 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद उसने घबरा कर चिल्लाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान मदद के लिए किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची। इसी दौरान किसी तरह से उसके मोबाइल में नेटवर्क आ गया।
किसी तरह लोगों ने निकाला
तूफानी राम ने बताया कि उसने तुरंत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष को मदद के लिए बुलाया। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो वे सभी बचाने के लिए दौड़ पड़े। लिफ्ट से बाहर निकालने में करीब 30 मिनट लग गए। इसके बाद वह सीढ़ियों से ही ग्राउंड फ्लोर तक गया।
लोगों का आरोप, अक्सर खराब रहती है लिफ्ट
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एलडीए पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सरगम अपार्टमेंट में रहने वाले ऋषिरंजन शुक्ला ने कहा कि जैसे ही हमें जानकारी मिली कि लिफ्ट में कोई फंस गया है, हमने चाबी ली। काफी मशक्कत करने पर 30 मिनट के बाद उसे बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि लोग इस लिफ्ट को मजबूरी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लिफ्ट को लेकर लोग हमेशा डरे हुए रहते हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines