---विज्ञापन---

UP News: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने रामलला के किए दर्शन, बोले- प्रभु श्रीराम का हमे आशीर्वाद

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरी कैबिनेट के साथ राम जन्मभूमि परिसर स्थित रामलला मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिंदे ने कहा कि शिवसेना के उनके गुट को ‘धनुष और तीर’ का […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरी कैबिनेट के साथ राम जन्मभूमि परिसर स्थित रामलला मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिंदे ने कहा कि शिवसेना के उनके गुट को ‘धनुष और तीर’ का प्रतीक भगवान राम के आशीर्वाद के रूप में मिला है।

श्रीराम के आशीर्वाद से ही मिला धनुष और बाणः शिंदे

एएनआई की एक रिपोर्ट में मुताबिक कि शिंदे ने लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है। इसीलिए हमें धनुष और बाण का प्रतीक मिला है। इसके बाद सीएम शिंदे अपने साथी शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

---विज्ञापन---

शिंदे और फडणवीस का हुआ जोरदार स्वागत

सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस दोनों का अयोध्या पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अयोध्या पहुंचे फडणवीस ने भी इस दौरान कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं भगवान राम से आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचा हूं। बता दें कि शिंदे और शिवसेना के अन्य नेता शनिवार को लखनऊ पहुंचे थे। यहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिंदे का लखनऊ हवाईअड्डे पर स्वागत किया था।

---विज्ञापन---

सरयू नदी के तट पर आरती भी करेंगे

कार्यक्रम के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे यहां सरयू नदी के तट पर ‘आरती’ भी करेंगे। वहीं राम मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उस वक्त अयोध्या गए हैं, जब बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को परेशानी हो रही थी। राउत ने कहा कि हम भी भगवान राम में विश्वास करते हैं।

संजय राउत ने शिंदे पर साधा निशाना

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार इन सभी मुद्दों को दरकिनार कर अयोध्या का दौरा कर रही है। क्या भगवान राम उन्हें आशीर्वाद देंगे? वे हमारी नकल कर रहे हैं। जनता जानती है कि कौन असली है और कौन नकली। वहीं सीएम शिंदे ने लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि भगवान राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Apr 09, 2023 01:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola