UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को आज यानी बुधवार को पांच घंटे के लिए बंद किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इसके बारे में पहले से सूचित किया गया था। बताया गया है कि बिजली की फीडर लाइनों (ग्रीड लाइनें) को शिफ्ट करने के लिए हाई-स्पीड कॉरिडोर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2.45 बजे के बीच करीब पांच घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहेगा।
400 केवी की बिजली लाइन को किया जा रहा है शिफ्ट
जानकारी के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला इंटरचेंज उन्नाव जिले में बनाया जा रहा है। इसके कारण यहां से गुजर रही 400 केवी की बिजली लाइनों (फीडर लाइन) को शिफ्ट किया जा रहा है। बताया गया है कि जिस स्थान पर शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है वह उन्नाव जिले की सफीपुर तहसील में लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वॉइंट से करीब 50 किमी दूर है।
सुबह 10 से दोपहर 2.45 बजे तक रहे बंद
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी के प्रवक्ता दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि इन पांच घंटों के दौरान कोई भी शख्स या फिर यातायात प्रतिबंद रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद लाइनों की शिफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा। विभागों की ओर यह काम सुबह 10 बजे से दोपहर 2.45 बजे के बीच चलेगी।
रोजाना निकलते हैं इतने वाहन
अधिकारी की ओर से बताया गया है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 22,000 से ज्यादा मोटर वाहन रोजाना इस एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते हैं। जबकि वीकेंड या फिर छुट्टियों के दौरान इनकी संख्या 25,000 तक पहुंच जाती है। लखनऊ एक्सप्रेसवे को नवंबर 2016 में चालू हो गया।
पश्चिमी यूपी में मेरठ को पूर्वी यूपी में प्रयागराज से जोड़ने वाली गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि 594 किमी लंबे छह-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम काफी तेजी से डल रहा है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines