UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिसे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ऑनलाइन लूडो खेलते हुए 17 लाख रुपये हार गया। इसके बाद परिवार वालों की नजर में ये रकम न आए, इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने जब जांच की तो उसका झूठ पकड़ा गया। गिरफ्तार किया गया है।
माल खरीदने-बेचने निकला था घर से
जानकारी के मुताबिक मामला साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। सहायक पुलिस आयुक्त (साहिबाबाद) भास्कर वर्मा ने बताया कि शहीद नगर के रहने वाले गुफरान एक कारोबारी हैं। सोमवार देर शाम उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा साकिब (23) वर्ष घर से एल्युमिनियम खरीदने और बेचने के लिए निकला था। उसने देर रात फोन करके बताया कि उसे छह लाख रुपये मिले हैं। वह घर आ रहा था।
अनजान नंबर से पिता को आया कॉल
गुफरान ने पुलिस को बताया कि इसके कुछ देर बाद किसी अनजान शख्स का फोन आया। उसने कहा कि साकिब नागद्वार इलाके में बेहोश पड़ा हुआ है। यह सुनते ही पिता के होश उड़ गए। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साकिब को तत्काल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच में खुल गई फर्जी लूट की कहानी
गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया, युवक के साथ कोई लूट नहीं हुई थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि वह ऑनलाइन लूडो खेलता था। इस दौरान पर 17 लाख रुपये हार गया। घरवालों को भ्रमित करने के लिए उसने अपने साथ लूट की वारदात की साजिश रची। पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
7 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
9 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
11 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
15 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
17 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines