---विज्ञापन---

UP News: पीलीभीत में तेंदुए ने किसान पर किया जानलेवा हमला; कैमरे में कैद हुआ आदमखोर, Video

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक तेंदुए ने दो किसानों पर जनलेवा हमला कर दिया। परिवार वालों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। किसान पर […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक तेंदुए ने दो किसानों पर जनलेवा हमला कर दिया। परिवार वालों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। किसान पर तेंदुए का हमला कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने घेरा तेंदुआ तो कर दिया हमला

जानकारी के मुताबिक मामला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के संतोषपुरा गांव का है। यहां रेलवे लाइन के किनारे किसानों के खेत हैं। कुछ दिनों से गांव में तेंदुए का हल्ला था। गांव वालों को जानकारी हुई कि लाइन के किनारे गन्ने के खेत में तेंदुए छिपा हुआ है। इस पर काफी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए को घेर लिया। हो-हल्ला करने लगे।

---विज्ञापन---

जंगल की ओर भागा तेंदुआ

इस दौरान खुद को घिरता देख तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। मौके पर खड़े लोगों ने इस घटना को अपने-अपने कैमरों में कैद कर लिया। वहीं घायल किसान की पहचान हरिशंकर के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

बेटी ने तेंदुए से बचाई पिता की जान

गांव वालों ने बताया कि इससे पहले संतोषपुरा के ही किसान डोरीलाल (40) पर खेत में काम करते समय तेंदुए ने हमला कर दिया था। डोलीलाल की बेटी ने कहा कि गन्ने के खेत में तेंदुआ छिप कर बैठा था। वहीं पिता पर तेंदुए का हमला देख गोमती लाठी लेकर उस पर टूट पड़ी। इसके बाद तेंदुआ फिर से जंगल की ओर भाग गया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: May 15, 2023 05:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola