UP News: काशी में बनेगा देश का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के वाराणसी (Varanasi) जिले को एक खास तोहफा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र के लिए दुनिया का तीसरा और भारत का पहला सार्वजनिक परिवहन रोपवे (Ropeway in Varanasi) देंगे। पीएम मोदी 24 मार्च को काशी दौरे के वक्त इस रोपवे परियोजना के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
जानकारी के मुताबिक यह रोपवे कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से गोदौलिया क्रॉसिंग तक चलेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 644.49 करोड़ रुपये है।
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि देश का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे काशी में पहले चरण के तहत वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक चलाया जाएगा।
नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना निदेशक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि बोलिविया के ला-पाज और मेक्सिको के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश और देश में वाराणसी पहला शहर होगा, जहां रोपवे का इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन के लिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः लंदन की तरह नोएडा में भी पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी, जानें कहां से कहां तक मिलेगी सर्विस?
वाराणसी में यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर है। इसका निर्माण स्विट्जरलैंड की फर्म बार्थोलेट, विश्व समुद्र और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड (NHLML) की ओर से किया जाएगा। अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि इस रोपवे में वाराणसी कैंट स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथ यात्रा मार्ग, चर्च और गोदौलिया समेत पांच स्टेशन होंगे।
इस रोपवे की कुल दूरी 3.8 किमी है, जिसे 16 मिनट में तय किया जाएगा। करीब 50 मीटर की ऊंचाई से करीब 150 ट्रॉली-कारें चलेंगी। हर दो मिनट के बाद यात्रियों के लिए 10 सवारियों को ले जाने वाली ट्रॉली उपलब्ध होगी। अनुमान के मुताबिक एक घंटे में करीब 3,000 लोग एक दिशा में सफर कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: