UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड को दिल्ली आयकर विभाग से नोटिस मिला हैं, जिसमें उसके पैन कार्ड से 54 करोड़ रुपये के बैंकिंग ट्रांजेक्शन (लेनदेन) के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस के अनुसार ये लेनदेन वर्ष 2018 से चल रहा था।
डीएम से लगाई मदद की गुहार, मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक पीड़ित होमगार्ड सोमपाल सिंह मलिक ने आयकर विभाग से संपर्क के अलावा शामली के डीएम रवींद्र सिंह से भी मदद की गुहार लगाई है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की, जिसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के साथ हुए इस घटना के बाद पूरा परिवार परेशान है।
यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में अजब-गजब; मजदूर को आयकर विभाग ने भेजा 8 करोड़ की रिकवरी का नोटिस, जानें फिर क्या हुआ?
9 अप्रैल को आयकर विभाग से आया नोटिस
बताया गया है कि सोमपाल सिंह मलिक शामली के कुडाना गांव के रहने वाले हैं। उन्हें 9 अप्रैल को आयकर विभाग दिल्ली से नोटिस मिला था। इसके बाद वह अधिकारियों को अपने सभी बैंक स्टेटमेंट दिखाने के लिए नई दिल्ली आयकर कार्यालय गए। जहां आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मेरा पैन नंबर उस खाते से जुड़ा हुआ है, जिससे करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है।
बुलंदशहर में भी मजदूर को मिला था 8 करोड़ का नोटिस
बता दें कि इसी साल 21 मार्च को बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्रके गांव बराल में रहने वाले अंकुर कुमार को भी इसी तरह से दिल्ली आयककर विभाग का नोटिस मिला था। नोटिस में लिखा था कि उनके बैंक खाते से करीब 8 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। वहीं पीड़ित ने कहा कि वह मजदूरी है। कुछ समय पहले एक शख्स को नौकरी के लिए दस्तावेज दिए थे। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
25 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines