UP News: उत्तर प्रदेश के कूंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी के बीच चल रही पारिवारिक कलह कोर्ट तक पहुंच चुकी है। राजा भैया की ओर से दायर तलाक की अर्जी पर सोमवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है।
जवाब दाखिल करने के लिए भावनी ने मांगा समय
जानकारी के मुताबिक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी के बीच उनके देवर अक्षय प्रताप सिंह से विवाद के बाद खड़ा हुआ। विवाद के बाद राजा भैया ने पत्नी भावनी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी पेश की थी, जिस पर सोमवार को साकेत फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राजा भैया की पत्नी भावनी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। इस पर कोर्ट ने 23 अप्रैल की तारीख दी है।
और पढ़िए – राजा भइया और पत्नी भानवी के बीच बढ़ा विवाद; दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी पर सुनवाई कल
राजा भैया ने लिया भाई का पक्ष, पति-पत्नी के रिश्ते में आई दरार
जानकारी के मुताबिक कुंडा राजघराने की पारिवारिक कलह अब खुलकर सामने आ गई है। बताया गया है कि राजा भइया के भाई अक्षय प्रताप सिंह और उनकी भाभी यानी राजा भइया की पत्नी भानवी कुमारी में किसी बात को लेकर विवाद था। देवर-भाभी के बीच हुई ये अनबन अब पति-पत्नी के बीच आ गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा भइया ने अपने भाई का पक्ष लिया। इससे भानवी कुमारी नाराज हो गईं।
यहां से शुरू हुआ विवाद तलाक तक पहुंचा
इसी विवाद को लेकर राजा भइया की पत्नी भानवी कुमारी ने जोरबाग थाने में अपने देवर और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसी मामले में राजा भइया अपने भाई अक्षय के साथ खड़े खुलकर खड़े हो गए थे। इसके साथ ही राजा भइया ने नवंबर 2022 में तलाक की अर्जी पेश की थी, जिस पर साकेत कोर्ट में सुनवाई है।
इस राजघराने से ताल्लुक रखती हैं भावनी कुमारी
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भानवी कुमारी बस्ती राजघराने से आती हैं। भानवी के पिता बस्ती राजा के छोटे भाई कुंवर रवि प्रताप की तीसरे नंबर की बेटी हैं। उनका वर्ष 1995 में राजा भइया के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद भानवी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। बताया गया है कि इनमें से एक बेटी की मृत्यु हो गई थी।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
15 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines