UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर में आग लगा दी गई। पीड़िता और उसकी मां का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाया था। इनकार करने पर आरोपियों ने वारदात की। घर में आग लगने से दो बच्चे भी झुलस गए हैं। दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का दो माह का नवजात भी शामिल है।
गांव के ही तीन युवकों पर कराया था मुकदमा
जानकारी के मुताबिक उन्नाव के एक गांव में रहने वाला नाबालिग लड़की के साथ गांव के कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिवार वालों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद तीन युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। बताया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। दो माह पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया है।
दो आरोपी जमानत पर बाहर
पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि जेल में बंद दो आरोपी जमानत पर बाहर आए हैं। आरोप है कि सोमवार रात को आरोपी उनके घर आए। गैंगरेप के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार ने जब इनकार कर दिया तो आरोपियों ने घर में आग लगा दी। इस दौरान घर में मौजूद गैंगररेप पीड़िता के नवजात शिशु समेत दो बच्चे और पीड़ित परिवार के लोग झुलस गए।
दोनों बच्चे कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों बच्चों को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं पीड़िता और उसकी मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में आग लगने का कारण कुछ और बताया गया है। बहरहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Ultram)
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines