UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार यानी आज हनुमान शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के मद्देनजर शहरभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी मार्गों पर डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
यात्रा की निगरानी के लिए लगाए गए ड्रोन कैमरे
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि नोएडा में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। रूट और संवेदनशील जगहों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। यात्रा की सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी लगाए गए हैं। 51,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन हम 7,000 से 8,000 लोगों के जमा होने की उम्मीद कर रहे हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई।
इन मार्गों पर पुलिस ने किया डायवर्जन
- छलैरा की ओर से आकर सेक्टर-37 से डीएससी रोड होकर बॉटनिकल, अट्टा मार्केट, रजनीगंधा चौक, नयाबास से जाने वाला यातायात सेक्टर-37 से महामाया फ्लाईओवर वाया एक्सप्रेसवे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- सेक्टर-71, सिटी सेंटर की ओर से आकर सेक्टर-37 से डीएससी रोड होकर बॉटनिकल, अट्टा मार्केट, रजनीगंधा चौक और नयाबास से जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-37 से महामाया फ्लाईओवर वाया एक्सप्रेसवे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- एलीवेटेड से आकर अट्टा मार्केट, रजनीगंधा चौक और नयावास की ओर जाने वाला ट्रैफिक फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से वाया एक्सप्रेसवे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- एमपी-1 मार्ग स्टेडियम की ओर से आकर रजनीगंधा चौक होकर नयाबास की ओर जाने वाला ट्रैफिक डीएनडी फ्लाई ओवर से वाया एक्सप्रेसवे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- शिवानी फर्नीचर से नयाबास की ओर जाने वाला ट्रैफिक स्टेडियम चौक, झुंडपुरा चौक से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- सेक्टर-57, सेक्टर-12/22 और सेक्टर-56 तिराहा की ओर से सेक्टर-11, 12, नयाबांस की ओर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-57 से गिझौड़ चौक होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
- सेक्टर-57, सेक्टर-12/22 और सेक्टर-56 तिराहा से सेक्टर-12/22 स्टेडियम से होकर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-57 से गिझीट चौक से होकर अपने गन्तव्य की और जा सकेगा।
- नयाबास, हरौला से शिवानी फर्नीचर, मेट्रो अस्पताल, सेक्टर-12/22 और 56 की ओर जाने वाला ट्रैफिक रजनीगंधा चौक होकर अपने गन्तवा की तरह जा सकेगा।
- कोंडली और झुंडपुरा से शिवानी फर्नीचर, मैट्रो अस्पतालस सेक्टर-12/22 और सेक्टर-56 की ओर जाने वाला ट्रैफिक झुंडपुरा चौक उद्योग मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines