UP News: नोएडा में भारी सुरक्षा के बीच हनुमान शोभायात्रा आज; इन मार्गों से संभल कर निकलें, नहीं तो होगी परेशानी
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार यानी आज हनुमान शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के मद्देनजर शहरभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी मार्गों पर डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि नोएडा में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। रूट और संवेदनशील जगहों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। यात्रा की सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी लगाए गए हैं। 51,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन हम 7,000 से 8,000 लोगों के जमा होने की उम्मीद कर रहे हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई।
#WATCH | UP: A Shobha Yatra is being taken out in Noida. Force has been deployed on the route and sensitive points. We have also hired drones to keep a watch on all movements of the yatra. 51,000 people have been invited but we are expecting a gathering of 7,000 to 8,000 people.… pic.twitter.com/UkahyBLSBE
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 9, 2023
🚨 यातायात एडवाइजरी 🚨
दिनांक 09.04.2023 को हनुमान जयंती के उपलक्ष में प्रस्तावित एक शोभायात्रा कांशीराम पार्क सेक्टर-45 से शुरू होकर नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21A पर समाप्त होगी उक्त शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर यातायात का डाइवर्जन!
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/iFuufNPqKa— Noida Traffic Police (@noidatraffic) April 7, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: