गाजीपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और खराब सड़क व्यवस्था से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिले की कई अहम सड़कों को चौड़ा और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपद की नौ महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है. इन परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कराने की सिफारिश की गई है. माना जा रहा है कि इन सड़कों के विकसित होने के बाद शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज बनेगा.
यह भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह ने मेरठ से ‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के 5वें चरण का किया
कई प्रमुख मार्गों को किया गया योजना में शामिल
प्रस्तावित परियोजनाओं में शहर और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले कई व्यस्त मार्ग शामिल किए गए हैं. विकास भवन चौराहा से सैनिक चौराहा तक सड़क को मजबूत करने, आरटीआई चौराहा से जिला अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण और लंका-अन्धऊ बाईपास मार्ग को बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है. इसके अलावा सैदपुर, भितरी, शादियाबाद और धुवार्जुन को जोड़ने वाले मार्गों को भी चौड़ा किया जाएगा. इन सड़कों पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं, जिससे लोगों को अक्सर जाम और खराब रास्तों की परेशानी झेलनी पड़ती है साथ ही. गाजीपुर-बुजुर्गा-नसीरपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण भी इसमें शामिल है.
मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच होगी आसान
योजना में महाराजगंज से महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज और कलेक्ट्रेट तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है. इसके साथ ही सैनिक चौराहा से जंगीपुर तक वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है. नंदगंज-शादियाबाद मार्ग और ताजपुर मोलना स्थित मिनी औद्योगिक क्षेत्र तक जाने वाली सड़क को भी बेहतर बनाया जाएगा. इससे छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. बेहतर सड़क नेटवर्क से स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल सकता है.
ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगा फायदा
माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी विकास को गति मिलेगी. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और इसे कार्ययोजना में शामिल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर इन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी मिलती है तो आने वाले समय में गाजीपुर की सड़क व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों का सफर अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनेगा.
यह भी पढ़ें: NCR वालों के लिए बड़ी राहत! गौर चौक पर खत्म होने जा रहा घंटों का जाम, इस महीने तक खुल
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines