गाजियाबाद में NH-9 पर 4 दिनों तक लग सकता है महाजाम, वीकेंड पर घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस का ये नया रूट प्लान

Traffic Alert: गाजियाबाद में 23 से 26 मई तक NH-9 पर भारी जाम लगने की आशंका जताई जा रही है. गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट डायवर्जन लागू किए हैं. सफर पर निकलने से पहले नया ट्रैफिक प्लान जरूर चेक करें.

Ghaziabad NH9 traffic

गाजियाबाद में ट्रैफिक अलर्ट. (Image: AI)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए इस आने वाले वीकेंड पर सफर करना काफी सिरदर्द भरा साबित हो सकता है. गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वाले पावन ज्येष्ठ दशहरा मेले और गंगा स्नान पर्व के कारण इस बार नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर भीषण जाम लगने की आशंका है. इस धार्मिक उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए कमर कस ली है. गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. ऐसे में अगर आप मुरादाबाद या लखनऊ की तरफ यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी इस ताजा गाइडलाइन को जरूर जान लें.

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस समय से लागू हो रहे हैं नए डायवर्जन नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों (डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन) के मुताबिक, सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार न थमे, इसके लिए 23 मई की रात 8 बजे से लेकर 26 मई 2026 तक रूट डायवर्जन की यह विशेष व्यवस्था सख्ती से लागू रहेगी. इस दौरान अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, और लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन अब डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, डिबाई और नरौरा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.

इन रास्तों पर जाने की नहीं होगी इजाजत

इस नए यातायात नियम के तहत डासना कट पर कड़ी नाकेबंदी की जाएगी, जिससे एक्सप्रेस-वे से उतरकर हापुड़ की तरफ जाने वाली गाड़ियों को रोका जा सके. कुंडली और पलवल की तरफ से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करके हापुड़ या गढ़मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी डासना पर नीचे उतरने नहीं दिया जाएगा. उन्हें सीधे आगे के वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ