UP News: कुशीनगर में बड़ा हादसा; घर में आग लगने से तीन बच्चों समेत 5 की जलकर मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार दोपहर को एक घर में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में मरने वाले पांच लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इनके अलावा तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जांच में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना कुशीनगर के पडरौना तहसील के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव की है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। pic.twitter.com/6Ck8Yetkfo
— Pranjal (@Pranjaltweets_) May 10, 2023
जिला पुलिस की ओर से बताया गया है कि आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: