UP News: नोएडा में पूजा के बाद बालकनी में रखे दीपक से फ्लैट में लगी आग, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पूजा के दीपक से एक हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में आग लग गई। हालांकि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच में सामने आया है कि फ्लैट की बालकनी में पूजा का दीपक जल रहा था।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-71 में शिव शक्ति सोसाइटी की दूसरी मंजिल के फ्लैट से दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
सीएफओ ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे राहत कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ेंः हरदोई में दिल दहला देने वाली घटना; चूल्हे से निकली एक चिंगारी और जिंदा जले मासूम भाई-बहन
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय अपार्टमेंट के अंदर कोई मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग बालकनी में रखे दीपक से लगी है। हालांकि विभाग की ओर से आग लगने के पुख्ता कारणों की जांच की जा रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के एक गांव में चूल्हे से निकली चिंगरी से झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। बताया गया है कि सुबह के वक्त बच्चों की मां चूल्हे पर चाय रखकर खेतों की ओर गई थी। बच्चे अंदर सो रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: