UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के केला भट्टा इलाके में गैस सिलेंडर री-फिलिंग के अवैध गोदाम में आग लग गई। आग के बाद एक-एक करके सिलेंडर फटने लगे। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आग और धमाकों से दो घर प्रभावित
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह हादसा गाजियाबाद के केला भट्टा इलाके में हुआ। गाजियाबाद के एसीपी सुजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को धमाकों की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो यह अवैध गैस रीफिलिंग गोदाम था। आग के बाद धमाकों से दो घर प्रभावित हुए हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1657360021922148352
अवैध गोदाम से 62 सिलेंडर बरामद
जांच में सामने आया है कि उनके पास कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। पुलिस मौके पर मौजूद है। गोदाम से करीब 62 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। हमने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से सलाह के बाद मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी ने बताया कि आग काबू में है। एक व्यक्ति की पहचान की है। वह अवैध रूप से सिलेंडर रखे हुए था।
बरेली में दो फैक्ट्रियों में लगी आग
बता दें कि शनिवार को बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भी एक केमिकल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली कराया। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया। दो दिन पहले भी बरेली की एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूर जिंदा जले थे।
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
30 mins agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
13 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
18 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines