UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 24 घंटे में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार दोपहर से लेकर गुरुवार रात तक शहर में दमकल की गाड़ियों दौड़ती रहीं। हालांकि किसी भी स्थान पर जनहानि या फिर भारी नुकसान की सूचना नहीं है।
अडानी डेटा सेंटर में रखे थर्मोकोल में लगी आग
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 स्थित अडानी कोनेक्स डेटा सेंटर के निर्माण स्थल पर आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार रात करीब 11.20 बजे साइट पर वेल्डिंग के काम के दौरान लगी।
निर्माणाधीन साइट पर हो रहा था वेल्डिंग का काम
दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि जिस निर्माणाधीन इमारत में आग लगी, वहां कोई कर्मचारी नहीं था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वेल्डिंग मशीन से निकलने वाली चिंगारियों के कारम थर्मोकोल के टुकड़ों ने आग पकड़ ली थी।
यह भी पढ़ेंः कानपुर के बासमंडी इलाके में लगी भीषण आग, 600 से ज्यादा कपड़े की दुकानें जलकर खाक
इन दो जगहों पर भी लगी आग
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी एक फैक्ट्री में आग लग गई। यहा गत्ता बनाने का काम होता था। आग की लपटों ने पूरे ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। इसके बाद सेक्टर-50 स्थित एक पिज्जेरिया में आग की तीसरी घटना हुई। यहां रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने ही आग बुझा ली।
कानपुर में आग से 600 दुकानें राख
बता दें कि गुरुवार रात को कानपुर के बासमंडी इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे रेडिमेड कपड़ों की मार्केट में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कपड़े की करीब 600 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
59 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines