UP News: नोएडा में 24 घंटे में 3 जगहों पर लगी आग; चपेट में आया अडानी कोनेक्स डेटा सेंटर
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 24 घंटे में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार दोपहर से लेकर गुरुवार रात तक शहर में दमकल की गाड़ियों दौड़ती रहीं। हालांकि किसी भी स्थान पर जनहानि या फिर भारी नुकसान की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 स्थित अडानी कोनेक्स डेटा सेंटर के निर्माण स्थल पर आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार रात करीब 11.20 बजे साइट पर वेल्डिंग के काम के दौरान लगी।
दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि जिस निर्माणाधीन इमारत में आग लगी, वहां कोई कर्मचारी नहीं था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वेल्डिंग मशीन से निकलने वाली चिंगारियों के कारम थर्मोकोल के टुकड़ों ने आग पकड़ ली थी।
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी एक फैक्ट्री में आग लग गई। यहा गत्ता बनाने का काम होता था। आग की लपटों ने पूरे ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। इसके बाद सेक्टर-50 स्थित एक पिज्जेरिया में आग की तीसरी घटना हुई। यहां रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने ही आग बुझा ली।
बता दें कि गुरुवार रात को कानपुर के बासमंडी इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे रेडिमेड कपड़ों की मार्केट में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कपड़े की करीब 600 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: