UP News: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद जिले में रविवार देर रात स्वदेशी कंपाउंड उद्योग क्षेत्र के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग को देख इलाके में मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि आग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
पूरी रात जुटी रहीं दमकल की गाड़ियां
गाजियाबाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। सुरक्षा कर्मी लगातार प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कूलर, पंखे और एग्जॉस्ट जैसे सामान रखे हुए थे, जिसमें आग लगी थी। सामने आया है कि कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री में फैल गई थी।
पहले भेजी 4 गाड़ियां, फिर भेजीं 11 गाड़ियां
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आग में काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना पर पहले चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन बाद और ज्यादा फायर टेंडर भेजने पड़े।
कानपुर में जली थीं 600 दुकानें
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाल ही में एक कपड़ा मार्केट में भीषण आग लगी थी। यहां के सरकारी गार्मेंट्स कॉम्लेक्स की करीब 600 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। यहां आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू पाने में करीब पांच दिन का समय लगा था। हादसे के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
42 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines