UP Nikay Chunav 2023:: सुल्तानपुर में AAP सांसद और प्रत्याशी पर केस; संजय सिंह बोले- जितनी मर्जी FIR करो
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शनिवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोडशो करते आप नेता संजय सिंह।
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शनिवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोडशो करते आप नेता संजय सिंह।
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके साथ में AAP के नगर पालिका प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. संदीप शुक्ला को भी नामजद किया गया है। वहीं मुकदमा दर्ज होने पर संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट भी किया है।
आप नेता संजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘बाबा जी का एक और मुकदमा। सुल्तानपुर के रोड शो में भारी जनता जुटी तो भाजपा बौखला गई। जितना मर्जी FIR करो, हम सुल्तानपुर वाले हैं, डरते नही। सुल्तानपुर जीतेगा।’
बाबा जी का एक और मुक़दमा।
सुल्तानपुर के रोड शो में भारी जनता जुटी तो भाजपा बौखला गई।
जितना मर्ज़ी FIR करो हम सुल्तानपुर वाले हैं डरते नही।
सुल्तानपुर जीतेगा। https://t.co/L4pGcQTSA3— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 8, 2023
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ला के समर्थन में रोडशो का आयोजन किया गया था। इसमें पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए थे। इसके बाद रविवार को इस रोडशो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने लिया।
सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने कहा कि सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र में बच्चों (नाबालिगों) से प्रचार कराने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन फोटो और वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के एसडीएम और सीओ को जांच के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
आप नेता संजय सिंह के मामले में कोतवाली क्षेत्र की चौक घंटाघर चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार की ओर से तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में प्रदेश में लगी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का जिक्र किया गया है। एसपी सोमेन वर्मा की ओर से कहा गया है कि गलत तरीके से बच्चों को रोडशो में शामिल किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: