UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक युवक ने बाइक देने से मना करने पर अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पिता पर ईंट से किया हमला
जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में हुई। आरोपी की पहचान नागेश (23) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने ईंट से वार कर अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि परमल लाल (55 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करते थे। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि परिवार वालों ने नागेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
एएसपी ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद से फरार है। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव स्थान पर दबिश दी जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि नागेश अपने पिता से कहीं जाने के लिए बाइक मांग रहा था। पिता ने जब बाइक देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपने पिता पर हमला कर दिया। और वारदात कर दी।
बरेली में कबाब को बेस्वाद बता कुक की हत्या
बता दें कि उत्तर प्रदेश के ही बरेली जिले में बुधवार देर रात कबाब को बेस्वाद बताते हुए एक रेस्टोरेंट के कुक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया को दो आरोपी रात में बरेली विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास एक रेस्टोरेंट में कबाब खाने के लिए गए थे। स्वाद न होने की बात करते हुए दोनों ने झगड़ा किया और कुक के चेहरे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines