UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार को पुलिस ने एनकाउंटर में दो बदमाशों को ढेर किया है। चार दिन पहले एक सिपाही की हत्या में दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शहर के एक फैक्ट्री में पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
9 मई को की थी सिपाही की हत्या
जानकारी के मुताबिक जालौन के उरई में हाईवे पर दो दिन पहले मंगलवार (नौ मई) रात में गश्त के दौरान बाइक सवार दो आरोपियों ने सिपाही भेदजीत सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना उरई में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर गोविंदम ढाबे के पास हुई थी। यहां सिपाही भेदजीत ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 1.30 बजे उन्हें हाईवे पर एक बाइक आती दिखाई दी। उन्होंने बाइक पर टॉर्च लगाई। इस पर आरोपी ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से बचते हुए सिपाही ने आरोपी का पीछा किया।
पीछा करने पर मारी थी गोली
हाईवे पर संदिग्ध बाइक सवार का पीछा करते समय आरोपियों ने फिर से सिपाही पर फायरिंग कर दी। इस बार सिपाही भेदजीत को गोली लग गई। वह वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस समेत जिला के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर छानबीन के लिए बुलाया गया था।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दोनों की मौत
घटना के बाद जालौन के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमों को लगाया गया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में जालौन के फैक्ट्री एरिया में रविवार को पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आरोपियों की पहचान कल्लू निवासी रहिया और रमेश निवासी सरसोखी के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines