UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) में बिजली कर्मचारियों (Electricity Employee) और राज्य सरकार (UP Govt) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के प्रमुख थर्मल पॉवर में नाइट शिफ्ट के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर हड़ताल पर चले गए हैं।
इसके कारण राज्य में बिजली का संकट गहरा सकता है। बता दें कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने कर्मचारी संगठन के खिलाफ नाराजारी जाहिर की थी। इसके बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी कार्रवाई के संकेत दिए थे।
इन थर्मल पॉवर में काम करने से किया मना
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अनपरा, ओबरा, पारीछा और हरदुआगंज में थर्मल पावर हाउसों में नाइट शिफ्ट के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर हड़ताल पर चले गए हैं। ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया है। कल (18 मार्च) रात करीब 10 बजे 72 घंटे की हड़ताल शुरू की गई थी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1636538337296015360
सीएम योगी ने की मामले की समीक्षा, इतने कर्मियों पर गिरी गाज
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने इस पूरे मामले की समीक्षा की है। इस दौरान सीएम ने बिजली आपूर्ति को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद विभाग के 16 अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता आधिकारियों अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 3000 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया गया है।
सरकार ने दर्ज कराया मुकदमा
एएनआई की ओर से बताया कि हड़ताल पर जाने वाले बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस पर हड़ताली बिजली कर्मचारियों ने कहा है कि एफआईआर दर्ज करना एक दमनकारी कदम है। हम ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि शैलेंद्र दुबे, संयोजक, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति समेत 22 इंजीनियरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हाईकोर्ट ने जारी किया था ये वारंट
बता दें कि पिछले दिनों बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने बिजली कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। साथ ही प्रदेश सरकार के लिए भी निर्देश जारी किए गए थे। वहीं राज्य के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा था कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
10 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
11 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
15 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
15 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
17 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
18 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
21 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines