हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP News: नोएडा के एक बार में डब करके चलाया रामायण का सीन; मैनेजर गिरफ्तार, Video Viral

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक रेस्टो-बार में धारावाहिक रामायण के एक सीन को डब करके दिखाने और चलाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि बार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया

नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि गार्डन गलेरिया के एक रेस्टो-बार के अंदर बड़ी स्क्रीन पर टीवी धारावाहिक रामायण के एक सीन को कथित रूप से डब करके उसका वीडियो चलाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए नाराजगी जताई थी।

और पढ़िए – UP News: नोएडा में भारी सुरक्षा के बीच हनुमान शोभायात्रा आज; इन मार्गों से संभल कर निकलें, नहीं तो होगी परेशानी

विज्ञापन

गार्जन गैलेरिया मॉल का है मामला

बताया गया है कि वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ये वीडियो गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार का बताया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (नोएडा) शक्ति अवस्थी ने बताया कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सेक्टर-39 थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनके बाद रेस्टो-बार के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़िए – Noida News: पीएम-सीएम को धमकी देने वाला 11वीं का छात्र लखनऊ से गिरफ्तार, न्यूज चैनल को भेजा था धमकी भरा ई-मेल

विज्ञापन

रामायण के सीन को डब करके दिखाया

जानकारी के मुताबिक रेस्टो-बार में रामायण धारावाहिक में श्रीराम और रावण के बीच हो रहे एक संवाद के सीन (दृश्य) को दिखाया गया था। इस दृश्य को पाश्चात्य म्यूजिक में डब करके चलाया गया था। बार में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola