UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह का शादी के 22 साल बाद तलाक हो गया है। स्वाति सिंह भी प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर रह चुकी हैं। स्वाति ने वर्ष 2012 में कोर्ट में अपनी अर्जी दायर की थी। अब लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ ने तलाक की अर्जी पर अपना फैसला सुना दिया है।
एक बार खारिज हुई अर्जी, दोबारा केस शुरू कराया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने वर्ष 2012 में लखनऊ की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। बताया गया है कि कोर्ट ने उनकी गैरहाजिरी के कारण इस अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद स्वाति सिंह ने मार्च 2022 में दोबारा अर्जी देकर केस को शुरू करने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई। इसके बाद मामले में सुनवाई का दौर शुरू हुआ।
और पढ़िए – UP News: एएमयू के VC तारिक मंसूर समेत छह सदस्य विधान परिषद के लिए नामित, राज्यपाल ने लगाई मुहर
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1643132575773237250
छात्र जीवन से दोनों ने शुरू की राजनीति
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह विद्यार्थी परिषद के दिनों से साथ थे। दोनों ने करीब-करीब एक साथ ही राजनीति में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत की। रिश्ते के शुरुआती दिनों की बात करें तो स्वाति सिंह उस वक्त इलाहाबाद से प्रबंधन की पढ़ाई कर रही थीं, तो वहीं दयाशंकर सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी में सक्रिय छात्र नेता थे। विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में दोनों का मिलना होता था।
18 मई 2001 को हुई थी दोनों की शादी
बताया जाता है कि इसी तरह से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 18 मई 2001 को स्वाति सिंह और दयाशंकर सिंह ने शादी कर ली। इसके बाद स्वाति सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई शुरू कर दी। स्वाति सिंह और दयाशंकर सिंह यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं। मई 2001 में शादी के बाद दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी हुई।
और पढ़िए – UP News: भाजपा ने विधान परिषद के लिए AMU वीसी तारिक मंसूर समेत छह नामों की सूची राजभवन भेजी
2012 में कोर्ट में दाखिल की तलाक की अर्जी
काफी समय तक सब कुछ रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगीं। कहा जाता है कि उस वक्त छात्र राजनीति में दोनों को भाई-भाभी के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि दोनों के बीच ददारें इतनी बढ़ गईं कि वर्ष 2012 में बात तलाक तक आ पहुंची।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
50 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines