UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के बिजनौर (Bijnor) जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चंदन गांव में मधुमक्खियों के हमले (Bee Attack) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
खेत पर काम करके घर लौट रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक मधुमक्खियों के हमले में मरने वाले शख्स की पहचान उदेश कुमार (45) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ खेत पर काम करके अपने घर के लिए लौट रहा था। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उदेश को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट लिया।
पत्नी की हालत गंभीर, शरीर पर कई जगह काटा
इसके साथ ही वहां मौजूद उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार और गांव वालों ने उदेश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उदेश की मौत हो गई। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी का गंभीर हालत में नगीना सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ट्यूशन से लौट रही 4 लड़कियों पर मधुमक्खियों का झपट्टा
अधीक्षक पुलिस (एसपी) शहर, बिजनौर, प्रवीण कुमार रंजन ने बताया कि अन्य घायलों की पहचान नसरा (14), इकरा (16), आयशा (15) और महिमा (16) के रूप में हुई है। उन्हें भी इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी लड़कियां ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थीं।
गांव वालों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया
जानकारी होने पर पहुंचे गांव वालों ने लकड़ियां और घास-फूंस जलाकर धुआं किया। इसके बाद मधुमक्खियां वहां से भागीं। गांव वालों की मानें तो लोग अब अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। बता दें कि पूर्व में भी मधुमक्खियों के हमले की खबरें सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान के भरतपुर के बीच स्थित फतेहपुरसीकरी में भी कई बार मधुमक्खियां पर्यटकों पर हमले कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
15 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
16 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
16 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
17 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines