UP News: गाजियाबाद में फंदे से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव; क्लासमेट पर दुष्कर्म का आरोप

UP News, Ghaziabad News, Crime News, Uttar Pradesh Hindi News

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 14 वर्षीय लड़की का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसके सहपाठी (नाबालिग) पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है। पुलिस ने बताया कि एक निजी स्कूल की 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई है। पुलिस ने बताया कि लड़की घर पर अकेली थी। उसके पिता सेना में सिपाही हैं और वर्तमान में जैसलमेर में तैनात हैं। उसकी मां अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली में रहती है, जिसकी कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं है। यहां लड़की अपने दादा के साथ थी। दादा किसी काम के लिए हापुड़ में अपने मूल गांव में गए थे।

विज्ञापन

घर पर अकेली थी लड़की

पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की और लड़का पिछले पांच साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही क्लास में थे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले लड़की के दादा ने बताया कि जब वह हापुड़ से लौटे तो उन्हें अपने घर के आसपास 10-12 लोग खड़े हुए दिखे। यह देख बुजुर्ग के होश उड़ गए।

जब मैंने उनसे पूछा कि वे वहां क्यों इकट्ठे हुए हैं, तो उन्होंने कहा कि दोपहर में एक लड़के को घर में घुसते हुए देखा था। लोगों ने घर की तलाशी ली, लेकिन लड़का नहीं मिला। इसके बाद लड़की के दादा ने घर की तलाशी ली तो नाबालिग लड़का अटारी में छिपा हुआ मिला। इसके बाद लड़के के पिता को बुलाया गया।

विज्ञापन

रात में छत से नीचे आए दादा तो उड़ गए होश

लड़की के दादा ने बताया कि वह रात में अपने घर की छत पर सो रहे थे। तभी मौसम खराब हो गया। जब वे नीचे उतर कर आए और पोती के कमरे की लाइट जलाई तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ दिखा। बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू को मामले की जानकारी दी। लड़की के दादा का आरोप है कि घर में जहां नाबालिग लड़का छिपा था, वहां से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।

गाजियाबाद के डीसीपी (ग्रामीण) रवि कुमार ने कहा कि मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश करके बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ