UP News: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा; बस और ट्रक के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत, 21 घायल

Varanasi, UP News

Firozabad Accident News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबकि, बस और ट्रक के बीच टक्कर की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्यों में जुट गई। हादसे की शिकार बस प्राइवेट बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बस सुबह करीब 4:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे की शिकार हो गई। बताया जाता है कि बस चालक को नींद आ रही थी तभी डीएमसी वाहन ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। फिलहाल, बस को दुर्घटनास्थल से हटा लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ