UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ लोकभवन में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ देखी। इस दौरान सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत यूपी के कई मंत्री मौजूद रहे। फिल्म देखने से पहले सीएम इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से भी मुलाकात की थी। एएनआई की ओर से सीएम योगी के फिल्म देखते हुए का वीडियो जारी किया गया है।
डिप्टी सीएम ने रखी अपनी राय
फिल्म देखने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर अपना प्रतिक्रिया जाहिर की है। एएनआई के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे खुश हैं। पूरे कैबिनेट के साथ फिल्म देखने का मौका मिला है। इस फिल्म को देश के सभी हिस्सों में दिखाया जाना चाहिए।
कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सरकार है, इसलिए हमें ‘द केरला स्टोरी’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में देखने को मिल रही हैं। अगर यह कांग्रेस की सरकार होता तो तुष्टिकरण की राजनीति करके कश्मीर पाकिस्तान को दे देते।
पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना
इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में फिल्म (द केरला स्टोरी) पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में पश्चिम बंगाल के बारे में सच्चाई भी सामने आएगी। बता दें कि हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ फिल्म द केरला स्टोरी को देखा था।
उत्तराखंड के सीएम ने भी देखी थी फिल्म
10 मई को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पत्नी के साथ देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म केरला स्टोरी को देखा था। इसके बाद उन्होंने अपनी राय रखी थी। सीएम धामी ने कहा था कि फिल्म में आतंकवाद के एक नए रूप को दिखाया गया है। साथ ही साथ सीएम धामी ने उत्तराखंड में धर्मांतरण को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
7 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines