UP News: उत्तर प्रदेश में किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए गेहूं खरीद की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए हैं कि समुचित व्यवस्था करते हुए जरूरी और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इतने किसानों से खरीदा जा चुका है गेहूं
अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 2 हजार 978 गेहूं क्रय केंद्रों बनाए गए हैं, जिन पर 19 हजार 209 किसानों से अब तक 89972.77 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई इस खरीद के लिए करीब 129.04 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रदेश में 2890 क्रय केंद्रों पर 19,694 किसानों से 83485.47 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी।
सभी केंद्रों पर सुनिश्चित होगी गेहूं खरीद
उन्होंने गेहूं खरीद की व्यवस्था पर कहा कि यूपी के जनपदों में संचालित सभी क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद सुनिश्चित कराई जाए। किसानों के पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया में प्रगति लाई जाए। पंचायती राज्य विभाग के जिला पंचायत राज्य अधिकारी को निर्देशित कर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों का सहयोग प्राप्त करते गेहूं खरीद कराई जाए।
सभी जिलाधिकारी करेंगे केंद्रों की समीक्षा
सीएम ने कहा कि राज्य में सभी जिलाधिकारी अपने स्तर से क्रय केंद्रों की समीक्षा करें। जहां गेहूं की आवक नहीं हो रही है, वहां ज्यादा ध्यान दें। साथ ही कहा है कि मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से भी गेहूं की खरीद में प्रगति लाए जाए और इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए।
केंद्र सरकार ने जारी किया था आदेश
बता दें कि उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद पर राज्य सरकार का ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार का भी विशेष ध्यान है। गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को आदेश जारी किया था, जिसमें कहा था कि प्रदेश में पंचायतों और आढ़तियों के माध्यम से भी गेहूं खरीदा जाए।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines