UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरू हुई। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने होने वाले कार्यक्रम का लोगो, शुभंकर, जर्सी, मशाल और गान का शुभारंभ किया।
हमने तैयार किए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लॉन्चिंग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कभी यह राज्य दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह अपने ‘दंगलों’ के लिए जाना जाएगा। यहां के पहलवान और हमारे पदक विजेता राइफल शूटिंग में पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने खेलो इंडिया योजना को शुरू किया है। हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं।
खेलों के प्रति बदली लोगों की राय
वहीं कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी ने कहा कि एक दशक पहले खेल और खिलाड़ियों के बारे में लोगों की अच्छी राय नहीं थी। लोग सोचते थे कि खेल एक अनावश्यक गतिविधि और समय की बर्बादी है, लेकिन अब लोगों की सोच बदल गई है। लोग अब अपने बच्चों को खेलों में प्रतिभाग कराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
देश को भी सशक्त बनाते हैं खिलाड़ी
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल गतिविधियों से व्यक्ति न केवल फिट रह सकता है, बल्कि हमारे देश को सशक्त भी बना सकता है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन एक ही श्रृंखला का हिस्सा हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम में सीएम योगी और अनुराग ठाकुर के अलावा उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अपर मुख्य खेल सचिव नवनीत सहगल भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
15 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
16 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
18 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines