UP News: आजमगढ़ के कॉलेज में 'टोटी चोर' को पकड़ने के लिए बाथरूम में लगाए CCTV कैमरे, छात्रों ने खड़ा कर दिया बखेड़ा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज में ‘टोटी चोर’ को पकड़ने और शौचायल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। जब इस बात की जानकारी छात्रों को हुई तो बवाल हो गया। छात्रों ने जमककर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन शुरू किया। बाद में कॉलेज प्रबंधन ने इस काम के लिए माफी माफी मांगी।
जानकारी के मुताबिक मामला आजमगढ़ के डीएवी पीजी कॉलेज का है। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के शौचायलों में से नल की टोटियां चोरी हो रही थीं। जब इस मामले की जानकारी कॉलेज प्रबंधन के लोगों को हुई तो उन्होंने कथित तौर पर शौचालय की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। कुछ दिनों तक मामला ऐसे ही चलता रहा।
ये कैसी निगरानी…. आजमगढ़ के एक पीजी कॉलेज में बाथरूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का मामला सामने आया है।#azamgarh #up #UttarPradesh #uttarpradeshnews #viralvideo #VideoViral pic.twitter.com/oyKF93lhZU
— Journalist Simran Singh (@singhsimran4321) March 21, 2023
कॉलेज में हंगामा उस वक्त हो गया, जब छात्रों को पता चला कि शौचालय में कैमरे लगे हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि यह निजता और गोपनीयता पर हमला है। छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय के बाद अपना विरोध शुरू कर दिया।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि परिसर से पानी के नल (टोटी) लगातार चोरी हो रहे थे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि गलती से एक कैमरा शौचालय के अंदर लग गया। इसे हटाकर दूसरी जगह लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। कॉलेज प्राचार्य की ओर से भी मामले में कदम उठाया गया है।
कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य की ओर से आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। वहीं कॉलेज के शौचालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। कॉलेज के शौचलय से सीसीटीवी हटने के आदेश के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: