UP News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा; कैंटर ने कुचला ऑटो, आठ लोगों की मौत, दो गंभीर
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया है कि एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार है।
जानकारी के मुताबिक हादसा फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र में हुआ। दोपहर के समय एक ऑटो में करीब 10 लोग सवार होकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक कैंटर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार लोग छिटक कर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल थे।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आठों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में मरने वाले किसी भी शख्स की शिनाख्त नहीं हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: