UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के हापुड़ (Hapur) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की ही नींद उड़ा दी है। बताया गया है कि एक सिरफिरे ने हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा के सरकारी फोन पर रंगदारी में दस लाख रुपये की मांग की है। इतना ही नहीं, सिरफिरे ने धमकी दी है कि अगर रंगदारी नहीं दी तो वह एसपी और उनके परिवार बदनाम कर देगा। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी है।
एसपी के कार्यालय में सिपाही ने उठाया कॉल
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी के टेलीफोन ड्यूटी पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही ने अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में पुलिस कप्तान के खिलाफ अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी जिक्र है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक बरेली का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
खुद का नाम रोहित सक्सैना बताया
हापुड़ थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार एसपी हापुड़ कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी कार्यालय में 18 मार्च को एक फोन आया। एक सिपाही ने फोन को रिसीव किया। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित सक्सैना बताया। कहा कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से बात कराओ। सिपाही ने कारण और समस्या पूछी तो सिरफिरा युवक ने कहा कि तुम्हारे कप्तान से 10 लाख रुपये की रंगदारी चाहिए। अगर रुपये नहीं दिए गए तो तुम्हारे पुलिस कप्तान और उसके परिवार को जलाकर जान से मार देगा।
सोशल मीडिया पर भी कुछ शेयर किया
इसके बाद आरोपी ने पुलिस कप्तान के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बताया गया है कि आरोपी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें सिरफिरे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिपाही की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यह भी कहा गया है कि 28 फरवरी को भी इसी तरह से सिरफिरे युवक ने फोन पर धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
10 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
20 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
20 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
20 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines