हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: यूपी विधान परिषद की दो खाली सीटों पर 29 मई को उपचुनाव; उसी दिन होगी काउंटिंग

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के दो खाली सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी माह की 29 मई को दोनों सीटों पर उपचुनाव होगा।

15 फरवरी को लक्ष्मण प्रसाद ‘आचार्य’ के इस्तीफे और बनवारी लाल के देहांत के बाद ये दोनों सीटें खाली हुई थीं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दिया था।

चुनाव की ये होगी पूरी प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों सीटों के लिए मतदान और मतगणना 29 मई को ही होगी। आयोग की ओर से उपचुनाव की अधिसूचना 11 मई को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 मई है। जबकि नामांकन की जांच 19 मई को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 मई है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव यूपी को दिए निर्देश

भारत के चुनाव आयोग ने पुष्टि की है कि मतदान 29 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को चुनाव की तैयारियों और कार्यवाही के दौरान कोविड-19 रोकथाम प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola