मनोज शाक्य (मैनपुरी)
Bulldozer Runs On Tomb In Mainpuri: समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में मजार पर बाबा का बुल्डोजर चला है,प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर अवैध जमीन पर बुलडोजर चलाकर जमीन को मुक्त कराया है। दरअसल बंजर भूमि के रूप में अभिलेखों में दर्ज इस भूमि पर अवैध रूप से सड़क के किनारे ये मजार बनायी गयी थी, बाद में इस भूमि का आवंटन हो गया। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने पुलिसवल की मौजूदगी में बुल्डोजर से मजार तुड़वाकर भूमि स्वामी को भूमि पर कब्जा दिलाया।
यह भी पढ़े: क्या हैं बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर, जो BSF ने किसानों को बांटे, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर खेती में हो रहे प्रयोग
मजार पर बुल्डोजर चलने के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। वही अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस बात का विरोध दर्ज कराते नजर आये। प्रशासन की कार्रवाई से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पूर्वजों की जमाने की मजार को अवैध बताकर तोड़ा गया है, फिलहाल प्रशासन ने मजार पर बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है, जिससे अल्पसंख्यक समाज के लोगों में खासी नाराजगी है।
यह भी पढ़े: मराठा आरक्षण का विरोध..क्या बोले छगन भुजबल हिंगोली: OBC की यलगार सभा में भुजबल की ललकार
मजार पर चला बुलडोजर
दरअसल मामला भोगांव तहसील के गांव गनेशपुर के निकट का है, यहां भूमि गाटा सं0 248/4 रकवा लगभग 4 विघा भूमि बंजर भूमि के रूप में दर्ज थी। इस जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अवैध रूप से मजार बना ली लेकिन बाद में यह जमीन गांव के निवासी महेश, रमेश व सुरेश नाम के व्यक्ति को आवंटित हो गयी। फिर इन्होंने ये भूमि रामरतन दिवाकर नाम के व्यक्ति को बेंच दी। भूमि स्वामी रामरतन दिवाकर ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने को हाईकोर्ट में वाद दायर किया। हाईकोर्ट के आदेश पर आज मौके पर पहुंची। एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने पुलिसबल की मौजूदगी में मजार पर बुल्डोजर चलाकर, उसे ध्वस्त करके अबैध कब्जा हटवाया। मजार पर बुल्डोजर के समय मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
13 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines