हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: बलिया में दर्दनाक हादसा; 30 सवारियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 3 की मौत

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करीब 30 यात्रियों से भरी एक नाव गंगा में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और राहत टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार सभी गंगा में डूबे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। 3 की मौत हो गई है, जबकि 4 महिलाओं का अस्पताल में चल रहा है।

तेज हवाओं से बीच धार में पलटी नाव

जानकारी के मुताबिक हादसा बलिया के फेफना इलाके में मालदेपुर घाट के पास गंगा में हुआ। यात्रियों को ले जा रही एक नाव के डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। बलिया के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तेज हवाओं के कारण नाव असंतुलित हो गई थी। नाव के पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1660549570768818178

विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद बचाव कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया था। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। 4 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि नाव के नीचे कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

मुंडन कराने के लिए जा रहे थे लोग

जिला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय परंपरा के अनुसार, लोग यहां मालदेपुर घाट पर बच्चों का मुंडन संस्कार के लिए आते हैं और मुंडन के बाद नाव से नदी के उस पार जाते हैं। इसी परंपरा के लिए एक नाव पर 30 लोग सवार होकर नदी के उस पार जा रहे थे। इसी दौरान नाव के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। तेज हवाओं के कारण अचानक नाव पलट गई।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola