Fake Rape And Robbery Case Revealed: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां शहर के एक व्यापारी के घर में पांच बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की थी और महिला के साथ गैंग रेप की भी बात कही गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था वहीं जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है तो हर कोई चौकन्ना रह गया है खुद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह फर्जी लूट और गैंगरेप का मामला बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
मामला बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र का है जहां व्यापारी ने थाने में मामला दर्ज कराया था। व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया था कि घर में अकेली उसकी पत्नी के साथ लुटेरों ने घुसकर खूब यातनाएं दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घर में रखे आभूषण और नगदी भी लूट ले गए। वहीं पुलिस भी गैंगरेप के मामले आने के बाद तेजी से मामले के खुलासा करने के लिए जुट गई थी।
एसपी ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई थी। वहीं जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई सकते में आ गया खुद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह पूरा नाटक रचा था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया। जब महिला के प्रेमी से पूछताछ की गई तो मामला खुलता चला गया इसके बाद उसने बताया किस प्रकार से महिला ने खुद उसके साथ मिलकर यह फर्जी लूट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े: UP Police के ‘एनकाउंटर एक्शन’ के बाद सुधरे नहीं मनचले, महाराजगंज में युवती पर किया Acid Attack
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब को देशभर में मेडिकल टूरिज्म के हब के तौर पर विकसित करने का ऐलान
कर्ज उतारने के लिए की थी लूट
बिजनौर के एसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस की तीन टीम में मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थी इसके बाद जब पुलिस जांच में जुटी तो मामला खुलता चला गया और पूरा मामला नाटक निकलकर सामने आया है महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर्ज उतारने के लिए यह पूरा नाटक रचा था इसके बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
15 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines