UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के वाराणसी (Varanasi) में भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने सुसाइड कर लिया है। बताया गया है कि अभिनेत्री का शव एक होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं आकांक्षा
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मों और गानों की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। शूटिंग के बाद वे सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में चली गईं। इसके बाद उनका शव होटल के कमरे में मिला था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ेंः अमीर प्रेमी के लिए महिला ने बेटा-बेटी को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगी ये वारदात
मौत से कुछ घंटे पहले बनाई ये रील
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर अपनी जान देने से कुछ घंटे पहले आकांक्षा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में आकांक्षा एक भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने ब्लू जींस के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहन रखा है। वीडियो बनाते समय वह कमरे में लगे शीशे के सामने खड़ी हैं।
आज ही उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ
बताया गया है कि आकांक्षा के निधन की खबर उनके म्यूजिक वीडियो ये ‘आरा कभी हारा नहीं’ की रिलीज के दिन आई है। इस म्यूजिक वीडियो में आकाक्षा और पावर स्टार पवन सिंह की जोड़ी ने अपनी अदाकारी दी है। शनिवार को एक्ट्रेस ने प्रशंसकों को रिलीज की तारीख और समय के बारे में बताते हुए एक पोस्ट भी साझा किया थी।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
17 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines