UP News: बकरीद पर न हो प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए। साथ ही त्योहार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था किसी भी कीमत पर प्रभावित न हो।
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा और 29 जून यानी कल बकरीद को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदेश में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। शरारती तत्वों को पुलिस चिह्नित करे और फिर सख्त कार्रवाई करें।
विगत दिनों रमजान माह और ईद के अवसर पर धार्मिक कार्यों से यातायात प्रभावित नहीं हुआ। इस प्रयास की पूरे देश में सराहना हुई है।
इस बार बकरीद और मुहर्रम के मौके पर भी हमें यही व्यवस्था लागू रखनी होगी।
स्थानीय प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित धर्मगुरुओं/बुद्धिजीवियों से संवाद…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 27, 2023
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी की ओर से जारी निर्देशों देने के बाद भाजपा एमएलसी मोहसिन रजा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी का ख्याल रखा जाए।
उधर, देवबंद में इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने भी अपील जारी करते हुए कहा है कि वह प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हरगिज न करें। इसके अलावा खुले में कुर्बानी से बचें और साफ सफाई पर ध्यान दें। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अपने त्योहार को खुशियों के साथ मनाएं। बताया गया है कि ये फरमान दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती मुजम्मिल मुजफ्फरनगरी ने दारुल उलूम देवबंद की ओर से जारी किया है।
Madhya Pradesh Wakf Board issues guidelines ahead of Bakrid and asks people to refrain from posting pictures or videos of goat sacrifice on social media. The Board also asks people to offer 'namaz' only at Idgahs or mosques. The area where the sacrifice of goats is being done… pic.twitter.com/KjMksal4so
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 28, 2023
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से भी बकरीद को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। लोगों से बकरे की कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से परहेज करने को कहा है। बोर्ड ने लोगों से केवल ईदगाहों या मस्जिदों में ही ‘नमाज’ अदा करने को कहा है। बोर्ड में कहा गया है कि जिस क्षेत्र में बकरों की बलि दी जा रही है, उसे चारों तरफ से कवर किया जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: