हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: अतीक अहमद के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर रोक, हाई सिक्योरिटी सेल में ऐसे हो रही निगरानी

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर जेल प्रशासन ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। अली से जेल में किसी की भी मुलाकात पर पाबंदी लगा दी है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अब वकीलों के अलावा अली से कोई भी मिल नहीं पाएगा।

शहर में बांटे गए थे पर्चे, पुलिस-प्रशासन सतर्क

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में प्रयागराज में कुछ पर्चे बांटे गए थे। इनमें निकाय चुनाव में भाजपा और सपा को वोट न देने की बात कही गई थी। पर्चों में कथित तौर पर कहा गया था कि अतीक अहमद और अशरफ की मौत के लिए सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। जब यह बात जिला प्रशासन को तक पहुंची तो मामले की जांच के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ेंः पुलिस को अतीक अहमद की ससुराल से मिला खास फोटो एलबम, माफिया की मौत के बाद खुले कई राज, Video

विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी सेल में 24 घंटे निगरानी

साथ ही प्रयागराज की नैनी जेल प्रशासन ने भी अली की निगरानी बढ़ा दी है। उसे जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा है। सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बता दें कि 13 अप्रैल को असद और फिर 15 अप्रैल को अतीक व अशरफ की मौत के बाद अली बौखला गया था। उसने जेल में खुद को चोट पहुंचा ली थी।

दिल्ली पुलिस को भी मिला एक अहम सुराग

उधर, दिल्ली पुलिस ने 31 मार्च को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके से जावेद नाम के एक शख्स को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जावेद ने खुलासा किया कि वह अतीक अहमद के गिरोह के लिए काम करता था। उसके पास से बरामद हथियार अतीक के गिरोह के सदस्य असद और गुलाम ने दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola