UP News: सहारनपुर में चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक; मुलाकात के बाद दिया ये बयान

UP News, Bajrang Punia, Sakshi Malik, Saharanpur News, Chandrashekhar

UP News: पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ‘आजाद’ से मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रशेखर का हालचाल जाना। इस दौरान बजरंग पुनिया ने हमले की निंदा की।

विज्ञापन

हमले में चंद्रशेखर हुए थे घायल

बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को दिल्ली लौटते समय सहारनपुर में हमला हुआ था। कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। फायरिंग में एक गोली चंद्रशेखर की कार के दरवाजे को भेदती हुए उन्हें लगी थी। जबकि एक गोली कार के शीशे में लगी थी।

विज्ञापन

एसबीडी अस्पताल पहुंचे दोनों पहलवान

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक आजाद समाज पार्टी- कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मिलने के लिए सहारनपुर के एसबीडी अस्पताल पहुंचे। यहां आजाद से मुलाकात के बाद बजरंग पुनिया ने अपना बयान दिया।

विज्ञापन

पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील

उन्होंने कहा कि हम आजाद पर हुए हमले की निंदा करते हैं। यह गलत है कि आजाद जैसे लोग जो सच्चाई के लिए खड़े हैं, उन पर हमला किया जा रहा है। बजरंग पुनिया ने कहा कि मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। साथ ही साथ पुलिस से भी दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील करता हूं।

चंद्रशेखर पहुंचे थे जंतर-मंतर

पिछले दिनों भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का समर्थन मिला था। चंद्रशेखर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनास्थल पर पहुंच कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ