UP News: अयोध्या में बाबरी मस्जिद कमेटी के चीफ जफरयाब जिलानी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

UP News, Babri Masjid, Babri Masjid Committee Chief, Zafaryab Jilani passed away, Ayodhya News, Lucknow News

UP News: उत्तर प्रदेश में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक, जाने-माने अधिवक्ता और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सचिव जफरयाब जिलानी का बुधवार को लखनऊ में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 2021 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद वे दो साल से बीमार थे। उन्होंने लखनऊ के निशातगंज अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के लिए समर्पित कर दिया जीवन

जानकारी के मुताबिक, फरवरी 1986 में फैजाबाद के जिला न्यायाधीश द्वारा मस्जिद पर ताले खोलने के आदेश के बाद, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का गठन धर्मस्थल के समर्थन के लिए हुआ था। जिलानी इस कमेटी के संयोजक बने थे। तब से जिलानी का जीवन पूरी तरह से बाबरी मस्जिद के लिए समर्पित रहा है। बताया गया है कि जिलानी उत्तर प्रदेश के एडवोकेट जनरल भी रहे थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1658727213888573440

विवाद सुलझने के बाद ये कहा था जिलानी ने

6 दिसंबर, 1992 को दक्षिणपंथियों की भीड़ ने धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद जिलानी की अहम भूमिका सामने आई। 2019 में, जब भूमि विवाद का मामला आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुलझा लिया गया था, तो जिलानी ने कहा था कि उन्हें मामले को इतना समय समर्पित करने का कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ