UP News: कानपुर के बासमंडी इलाके में चौथे दिन भी धधकती रही आग, व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे विधानसभा स्पीकर

UP News, Kanpur News, Market Fire, Satish Mahana

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बांसमंडी इलाके में लगी आग करीब चार दिन बाद काबू में आ पाई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोमवार को फायर फायटर्स और व्यापारियों ने करीब 200 दुकानों के शटर काटे। इस दौरान दुकानों के अंदर से चौथे दिन भी धुआं उठता रहा। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को यहां मुआयना करने के लिए पहुंचे।

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अपने दौरे में सतीश महाना ने प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। सतीश महाना ने कहा कि वह राज्य सरकार से प्रभावित व्यापारियों को तत्काल राहत प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।

आग लगने से प्रभावित व्यापारियों से की मुलाकात

कानपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जल्द से सरकार से पीड़ित व्यापारियों को जल्द से जल्द राहत दिलाने का अनुरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पहले ही अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि जिला प्रशासन को इस घटना में घायल हुए लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि आग में क्षतिग्रस्त हुए कानपुर के कपड़ा बाजार का जायजा लिया। प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन को घायलों के उचित इलाज और प्रभावितों को हर संभव सहयोग देने का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हैं।

600 से ज्यादा दुकानें हुई जलकर राख

बता दें कानपुर के बासमंडी क्षेत्र में रेडीमेड गारमेंट्स के सरकारी परिसर की पांच अलग-अलग इमारतों में भीषण आग लगी थी। इस आग पर चौथे दिन भी काबू नहीं पाया जा सका है। स्थानीय प्रशासन और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आग से 600 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई हैं।

एएनआई से बात करते हुए कानपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) लाखन सिंह ने बताया कि आज (सोमवार) शाम तक उम्मीद है कि हम आग पर काबू पाने और इस ऑपरेशन को खत्म करने में सफल होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ