हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP News: पत्नी के अश्लील वीडियो डिलीट कराने पड़ोसी के घर पहुंचा फौजी, महिला ने लिया पति का पक्ष तो कर दी निर्मम हत्या

विज्ञापन
crime news

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के बरेली (Bareilly) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सेना के एक जवान को अपने सहकर्मी की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पीड़िता (मृतका) के पति और आरोपी फौजी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और बदला लेने के लिए उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

13 मार्च को कैंट थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

बरेली के एएसपी (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि 13 मार्च को कैंट थाना पुलिस ने सेना के जवान मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इसके अलावा सुदेशना के पति से भी पूछताछ की। उसका मोबाइल फोन चेक किया गया।

सामने आई अवैध संबंधों की कहानी

उन्होंने कहा कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सैन्य पुलिस की मदद से सेना के जवान और पीड़िता के पड़ोसी नीतीश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी भाटी ने बताया कि नीतीश पांडेय की पत्नी के मनोज सेनापति के साथ अवैध संबंध थे। मनोज के पास पांडेय की पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी थे। आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन

फौजी ने खुकरी से किया हमला, महिला की मौत

13 मार्च को नीतीश पांडेय अपने पड़ोसी मनोज सेनापति के घर पर गया। वहां नीतीश को मनोज की पत्नी सुदेशना मिली। आरोपी ने सुदेशना से मनोज सेनापति को बुलाकर अपनी पत्नी की तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने को कहा। पुलिस ने कहा कि इससे सुदेशना नाराज हो गई। नीतीश से बहस शुरू कर दी, जिसके बाद नीतीश पांडेय ने खुकरी से उस पर हमला कर दिया।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola