UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नार्को नेक्सस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए टास्क फोर्स के लिए पुलिस विभाग से स्थानांतरण नीति को मंजूरी दे दी है।
नई नीति के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अब एएनटीएफ में 450 पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करेगी। इनमें निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों, आरक्षकों, आरक्षक चालकों, उपनिरीक्षकों (गोपनीय), उपनिरीक्षकों/सहायक उपनिरीक्षकों (लिपिक), उपनिरीक्षकों/सहायक उपनिरीक्षकों (लेखा) और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे। मंजूरी मिलते ही विभाग ने इन पदों के लिए योग्यता भी तय कर दी है।
इतने पुलिस कर्मी होंगे तैनात
एएनटीएफ के डीआईजी अब्दुल हमीद की ओर से बताया गया है कि एएनटीएफ के सुचारू संचालन के लिए करीब 450 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार को पत्र लिखा गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन पदों पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की अनुमति देते हुए तबादला नीति को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विभाग में 16 इंस्पेक्टर, 38 सब इंस्पेक्टर, 84 हेड कांस्टेबल, 162 कांस्टेबल, 5 सिम (स्टेनो), 8 एसआई (एम), 35 कांस्टेबल ड्राइवर, 2 एसआई (एम), 8 एएसआई (एम) के पद खाली हैं। मुख्यालय में 1 एसआइ (एम) लेखा, 44 चतुर्थ श्रेणी, 1 एएसआई (एम) लेखा, 8 औषधि निरीक्षक, 8 फार्मासिस्ट, 28 कम्प्यूटर आपरेटर, 8 ऑपरेशनल यूनिट और 6 पुलिस थानों में विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फोर्स के कर्मियों की उम्र भी होगी तय
एएनटीएफ मुख्यालय स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ या उप महानिरीक्षक की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर से कांस्टेबल तक के पदों के लिए निर्धारित योग्यता में फिट कर्मियों के चयन के लिए एक समिति गठित की जाएगी। एक कांस्टेबल के लिए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का हिस्सा बनने की अधिकतम आयु 40 वर्ष है। जबकि हेड कांस्टेबल की उम्र 45 साल रखी गई है। उप-निरीक्षक के लिए आयु सीमा 50 वर्ष और इंस्पेक्टर के लिए यह उम्र 55 वर्ष है।
गोपनीय सहायकों/लिपिकों/खातों और कम्प्यूटर आपरेटरों के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन पुलिस कर्मियों की संबद्धता अवधि सामान्य रूप से 3 वर्ष होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार 2 वर्ष की अवधि के लिए दो बार बढ़ाया जा सकता है।
साफ रिकॉर्ड वाले पुलिस कर्मी रखे जाएंगे
यदि किसी कर्मचारी के पास कोई विशेष योग्यता है, तो उसे अल्पावधि के लिए एएनटीएफ में प्रतिनियुक्त भी किया जा सकता है। कहा गया है कि एएनटीएफ में नियुक्ति से पहले तीन साल तक कर्मचारी की सर्विस में सवाल नहीं उठाया गया हो। इसके अलावा उसके खिलाफ कोई नाकारात्मक प्रविष्टि या कोई छोटी-बड़ी सजा नहीं मिली होनी चाहिए थी।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
9 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines