Agra-Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के नवीनीकरण का काम शुरू करने जा रही है। इसे जल्द ही 6 लेन से 8 लेन में बदल दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे के पुनर्विकास के काम में करीब 1939 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के बीच 8 जिलें आते हैं जिसमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव का नाम शामिल है।
यूपीडा को सौंपी गई जिम्मेदारी
302 किलोमीटर लंबे और 6 लेन चौड़े आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की मरम्मत का काम उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को दिया गया है। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जहां पर औद्योगिक विकास विभाग ने कई प्रस्तावों पारित किए। इसके लिए अगले 5 साल में इसकी मरम्मत पर 1939 करोड़ रुपये खर्च का बजट तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें: 2025 में देश को मिलेगा 2 एक्सप्रेसवे का तोहफा; केवल 12 घंटे में तय होगी दिल्ली से मुंबई तक की दूरी
8 लेन विस्तार करने का एक मुख्य कारण यात्रियों की सुरक्षा बताया जा रहा है, इसके लिए ऐसी जगह पर कैमरे लगाए जाएंगे जहां पर हादसों का ज्यादा खतरा रहता है। आपको बता दें कि यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 29 नवंबर 2024 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने भी एक्सप्रेस वे के 65 किलोमीटर रूट का निरीक्षण एक रिपोर्ट तैयार की थी।
एक्सप्रेस वे का रूट
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के बीच फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव जिले पड़ते हैं। इसके बीच में कुल 10 जिले और 236 गांव पड़ते हैं। इस एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ियां चल सकती हैं। इसमें कुल 4 रेल ओवर ब्रिज, 13 बड़े पुल, 57 छोटे पुल, 74 वाहन अंडरपास, 148 पैदल यात्री अंडरपास और 9 फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इससे आगरा से लखनऊ पहुंचने में करीब 3 घंटे का समय लगता है।
ये भी पढ़ें: UP में एक्सप्रेस वे से बदलेगी 30 गांवों की किस्मत, किसानों को 600 करोड़ रुपए का मुआवजा
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 hr agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
3 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
3 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
4 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
7 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
10 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
11 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines