हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: बैंक में गिरवी रखे गहने रातोंरात बदले! नकली बताने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिकायत के बाद एक बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि गोल्ड लोन के लिए बैंक में गिरवी रखे गहनों को मैनेजर ने अब नकली बता दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके गहने 21 कैरेट के थे। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

बैंक में गहने रखने से पहले कराई थी जांच

जानकारी के मुताबिक प्रशांत राय ने अपनी शिकायत में पुलिस ने कहा है कि बैंक की ओर से सोने के गहनों की शुद्धता की विधिवत जांच (टंच) कराई गई थी, लेकिन आरोपी बैंक प्रबंधक ने बाद में गहनों को नकली बता दिया।

और पढ़िए – Viral Video: ग्रेटर नोएडा में टोल मांगने पर दबंगों ने ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को पीटा, बोले- अब मांगा तो मार देंगे गोली

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रशांत राय ने अपनी शिकायत में कहा कि 6 अगस्त, 2022 को उन्होंने 43.3 ग्राम सोने के गहने को बैंक में गिरवी रखते हुए 2,35,500 रुपये का लोन लिया था। बैंक ने गहनों की शुद्धता का जांच समेत अन्य मदों के लिए 2,499 रुपये का शुल्क भी लिया। जांच में सोने की शुद्धता 21 कैरेट की पाई गई थी।

लोन देने के बाद मैनेजर ने लगाए ये आरोप

पीड़ित ने बताया कि इस साल 27 फरवरी को जब वह अपने बचत खाते की जांच के लिए बैंक गए, तो शाखा प्रबंधक ने मुझे यह कहते हुए गाली दी कि सोने के नाम पर नकली गहने जमा किए हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में आगे कहा कि मैनेजर ने मुझे गोल्ड लोन की रकम तुरंत लौटाने के लिए धमकी दी। कहा कि पैसे नहीं लौटाए तो परिणाम गंभीर होंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – UP News: कारोबार में रुकी तरक्की, बच्चों की तबीयत हो जाएगी ठीक… और तांत्रिक ने ठग लिए इतने लाख रुपये

पीड़ित की तहरीर पर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

वहीं सुनगढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बैंक मैनेजर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola